शौहर ने तीसरी बीवी का गला काटा: पांच बच्चों की मां से किया था निकाह, पहले दी खुशी… फिर खौफनाक मौत

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर में मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान देहात निवासी भुल्लन ने बृहस्तपतिवार को अपनी बीवी मेराज बेगम की गला काटकर हत्या कर दी थी। मेराज के भाई हनीफ की ओर से भुल्लन समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस की जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
भुल्लन ने मेराज से तीसरा निकाह किया था, जबकि मेराज दूसरा निकाह था। मेराज ने निकाह इस शर्त पर किया था कि भुल्लन उसके नाम कुछ प्रॉपर्टी कर देगा। भुल्लन ने खुशी-खुशी मेराज के नाम कुछ संपत्ति कर दी। 42 वर्षीय भुल्लन 50 वर्षीय मेराज बानो से निकाह करने से पहले दो निकाह और कर चुका था। इनमें एक बीवी की मौत हो चुकी है, जबकि एक जिंदा है। वह अक्सर भुल्लन के पास आती रहती थी।
ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला
मेराज बानो की भी भुल्लन से पहले एक बार निकाह हो चुका था। पहले पति ने विवाद होने पर मेराज बानो को छोड़ दिया था। इसके बाद करीब पांच साल पहले मेराज ने भुल्लन से शादी कर ली थी। मेराज के पहले पति से पांच बच्चे हैं।