बदायूं
ब्याहुल्ला महोत्सव : हल्दी लेपन और उबटन लगाने की हुई रस्म

ब्याहुला महामहोत्सव में कथावाचन करते गौरदास महाराज । स्रोत-स्वयं
बदायूं। अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन की तरफ से शहर के एक लॉन में ब्याहुल्ला महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें संकीर्तन मंडल की ओर से दूसरे दिन के प्रथम सत्र में युगल जोड़ी को हल्दी लेपन और उबटन की रस्म कराई गई।
दिल्ली से आए व्यास राधारमण दास ने संकीर्तन किया तो द्वितीय सत्र में मेहंदी की रस्म व्यास गौरदास जी ने कराई। मंडल के अध्यक्ष राहुल रस्तोगी, संरक्षक मणिकांत वैश्य, महामंत्री अंकित वैश्य और सदस्यगण अजीत रस्तोगी, विनोद मथुरिया, अनुपम वैश्य, कपिल रस्तोगी, पंकज शुक्ला, दीपांक रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद