बदायूं

Budaun News: सपा ने हमेशा महिलाओं के सशक्तीकरण पर बल दिया

Connect News 24

SP always emphasized on empowerment of women

बिल्सी में आयोजित महिला चौपाल में बोलती जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप। संवाद

बिल्सी। गांव अंबियापुर, सिरासोल और सतेती में सपा महिला सभा की ओर से महिला चौपाल आयोजित की गईं। जिसमें महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। साथ ही पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। कहा कि सपा ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण पर बल दिया है।

महिला सभा जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी कश्यप ने कहा कि सपा जब सरकार में थी तब महिलाओं की शिक्षा, आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं। बिल्सी की नगराध्यक्ष नाहिद अंजुम ने कहा कि सपा एक ऐसी पार्टी है, जो समाज में सभी महिलाओं के विकास में विश्वास करती है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की नीतियों की आलोचना की। इस मौके पर जिला सचिव पूनम गुप्ता, जया सिंह जाटव, बबिता कश्यप, गुलशन, शोभा चौहान आदि मौजूद रहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button