बरेली

मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला के अभियान से जुड़े सीए, उद्यमी और कारोबारी, देशभक्ति की जगाएंगे अलख

Connect News 24

CAs, entrepreneurs and businessmen associated with Amar Ujala's campaign Maa Tujhe Pranam

संवाद कार्यकम में मौजूद शहर के व्यापारी व उद्यमी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमर उजाला ‘मां तुझे प्रमाण’ को हर्षोल्लास से मनाने के लिए व्यापारियों के साथ ही उद्यमियों और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स भी जुड़ गए हैं। सभी सामूहिक राष्ट्रगान, वाहन रैली, वॉक फॉर यूनिटी आदि कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करेंगे। यह संकल्प मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने लिया।

अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के उपलक्ष्य में अलग-अलग दिन क्रमवार आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके जरिये देशभक्ति की अलख जगाने के साथ ही लोगों को सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। चल रही तैयारियों को अब उद्यमियों और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स समेत अन्य संगठनों का भी साथ मिला है। संवाद कार्यक्रम के दौरान संगठनों के पदाधिकारियों को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के निर्धारित मार्गों की जानकारी दी गई। सभी ने रैली का स्वागत करने के लिए योजनाएं साझा कीं। रैली पर पुष्पवर्षा समेत जलपान वितरण की बात कही।

ये भी पढ़ें- अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रैली की सफलता के लिए एकता नगर, डेलापीर समेत अन्य चौराहों पर पहुंचकर सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल होने का संकल्प लिया। बॉम्बे होजरी की ओर से वाहन रैली के लिए जलपान और स्वागत करने, आईआईए और चार्टर्ड एकाउंटेंटस ने वाहन रैली और वॉक फॉर यूनिटी के लिए हर संभव सहयोग का संकल्प लिया। रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन की टीम भी सहयोग करेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button