पीलीभीत

निकाय चुनाव : नाम वापसी आज, रुठों को मनाने में जुटे उम्मीदवार

Connect News 24

– बागियों के नाम वापस कराने को किए जा रहे प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिले की तीन नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम लगभग साफ हो गए है। यह भी साफ हो गया है कि कौन-कौन मैदान में है और इसमें कौन बागी कौन है। बृहस्पतिवार को नाम वापसी है। ऐेसे में बागियों को मनाने के लिए विभिन्न प्रत्याशी बुधवार को जुटे रहे। शीर्ष पदाधिकारियों का प्रयास रहा कि रूठे हुए मान जाएं, जिससे समीकरण न बिगड़ें।

विभिन्न पार्टियों की सूची फाइनल होने के बाद कई ऐसे लोगों को झटका लगा था जो अपना टिकट निश्चित मान रहे थे। क्योंकि तैयारी कर रखी थी ऐसे में इन लोगों ने भी नामांकन कराकर जिन लोगों को टिकट मिला था उनके लिए खतरे की घंटी बजा दी। फिलहाल कई प्रत्याशियों की इस समय मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। साथ ही विभिन्न पार्टियों के शीर्ष नेताओं के सामने भी चुनाव के समीकरणों को साधना चुनौती भरा हो गया है।

बृहस्पतिवार को नाम वापसी है। ऐसे में रूठों को साधने के लिए विभिन्न पार्टियों के नेता बुधवार को पूरे दिन जुटे रहे। इसके लिए बागियों के करीबियों ही नहीं उनके रिश्तेदारों का सहारा भी लिया गया।

एक प्रमुख दल के पदाधिकारियों ने होटल में डाला डेरा

नाम वापस कराने के लिए एक प्रमुख दल के बड़े पदाधिकारियों की टीम शहर के एक होटल में ही रुके होने की दिनभर चर्चा रही। यह लोग बागी लोगों से संपर्क कर उन्हें मनाने में जुटे रहे। दोपहर में होटल में बैठक भी हुई। जिसमें बागियों को मनाने की कोशिश हुई लेकिन बात नहीं बनी। कुछ दावेदारों ने यहां तक कह दिया कि प्रत्याशी बाहरी है। यहां की होती तो वह दावेदारी छोड़ देते। बहरहाल डैमेज कंट्रोल जारी रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button