बरेली में युवक की मौत का मामला: बिथरी थाने के इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों पर हत्या और लूट की रिपोर्ट

अरकान कुरैशी का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के परसोना निवासी युवक अरकान की मौत के मामले में उसके पिता ने बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हमला कर हत्या और लूट के साथ ही घूसखोरी जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
इसी साल अप्रैल में परसोना निवासी अरकान की मीट फैक्टरी से लौटते समय कैंट क्षेत्र के बिलाल मस्जिद के पास मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे दुर्घटना माना। सूचना पर बिथरी चैनपुर पुलिस पहुंची तो भीड़ ने घेरकर पुलिसकर्मियों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाकर मारपीट की थी।
ये भी पढ़ें- बरेली में फिर बवाल: शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पथराव; सीओ से धक्कामुक्की
दरोगा से पिस्टल छीनने की कोशिश की गई थी। भारी संख्या में पुलिस पहुंची तो भीड़ को हटाकर घायल पुलिस वालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भीड़ के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। छह लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, बाकी की तलाश हो रही है।



