Schools

जल्द जारी होंगे CBSE 10वीं और 12वीं के नतीजे, वेबसाइट के अलावा UMANG ऐप से ऐसे कर सकेंगे चेक

Connect News 24

How to download CBSE Board Result by UMANG Application: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के क्लास 10वीं और 12वीं के नतीजे कुछ दिनों में जारी होंगे. ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा भी कई तरीके हैं जिनके माध्यम से सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट चेक किया जा सकता है. इन तरीकों में शामिल हैं एसएमएस, आईवीआरएस, सीबीएसई परीक्षा संगम, डिजिलॉकर और उमंग एप्लीकेशन. रिजल्ट देखने के बाकी तरीकों के अलावा आज जानते हैं कि उमंग एप्लीकेशन के माध्यम से सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजे कैसे चेक किए जा सकते हैं.

क्या है उमंग एप्लीकेशन

उमंग एक सिंगल सॉल्यूशन प्लेटफॉर्म है जिसकी सहायता से आप राज्य और केंद्र सरकार की प्रमुख सेवाओं तक पहुंच सकते हैं. ये न्यू-एज गवर्नेंस के लिए यूनिफाइड मोबालइल एप्लीकेशन है. इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इसके साथ ही उमंग की आधिकारिक वेबसाइट umang.gov.in से भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. स्टूडेंट्स अपनी सीबीएसई की मार्कशीट और दूसरे डिजिटल एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स देखने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं.

कैसे देखें रिजल्ट

  • उमंग एप्लीकेशन से सीबीएसई दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी umang.gov.in पर.
  • यहां पर अपना एकाउंट बनाएं और मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें.
  • अब लॉगिन करें और सीबीएसई क्लास 10, 12 की मार्कशीट वाली टैब पर क्लिक करें.
  • इतना करते ही आपसे जरूरी क्रेडेंशियल्स मांगे जाएंगे.
  • इन्हें भरें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही आपकी सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की मार्कशीट फोन पर दिख जाएगी.
  • यहां से इसे डाउनलोड कर लें.

एसएमएस से ऐसे देखें रिजल्ट

  • सीबीएसई ने एसएमएस से नतीजे उपलब्ध कराने की सर्विस को बंद कर दिया गया था. लेकिन हो सकता है कि ये सर्विस फिर शुरू हो जाए इसलिए आप अपनी जानकारी के लिए ये तरीका नोट कर लें.
  • इस बारे में अपडेट सीबीएसई द्वारा कुछ समय में जारी किया जा सकता है.
  • एसएमएस से रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले अपनी फोनबुक में जाएं.
  • यहां इनबॉक्स में टाइप मैसेज खोलें और रिजल्ट के लिए लिखें अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और भेज दें 7738299899. जैसे दसवीं के लिए CBSE10 फिर स्कूल नंबर और सेंटर नंबर और ऊपर दिये नंबर पर भेज दें.
  • कुछ देर बाद रिजल्ट आपको अपने मोबाइल पर मिल जाएगा. 

यह भी पढ़ें: ग्वालियर की सिंधिया स्कूल की फीस कितनी है? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button