Schools

आज इस समय रिलीज होगा CGBSE 12वीं का रिजल्ट, ये रही नतीजे चेक करने के लिए वेबसाइट की लिस्ट

Connect News 24

Chhattisgarh Board CGBSE 12th Result 2023: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज यानी 10 मई 2023 दिन बुधवार को सीजीबीएसई बारहवीं के नतीजे जारी करेगा. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की सीजीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा दी हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – cgbse.nic.in और results.cg.nic.in. इन दोनों में से किसी भी वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक किए जा सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए आपको अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी. इसलिए अगर रोल नंबर याद न हो तो एडमिट कार्ड निकालकर सामने रख लें.

दोपहर में खत्म होगा छात्रों का इंतजार

छत्तीसगढ़ बोर्ड बारहवीं के नतीजे आज यानी 10 मई के दिन दोपहर में 12 बजे रिलीज किए जाएंगे. छात्र लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. बता दें कि सीजीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 31 मार्च 2023 के बीच आयोजित हुई थी. इन्हीं परीक्षाओं के नतीजे आज जारी किए जा रहे हैं.

इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट रिलीज होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी cgbse.nic.in पर. ऊपर बतायी गई दूसरी वेबसाइट पर भी जा सकते हैं.
  • यहां होमपेज पर लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा CGBSE 12th Result 2023. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा जिस पर कैंडिडेट्स को अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • ये आगे आपके काम आ सकता है.
  • रिजल्ट से संबंधित कोई भी जानकारी या अपडेट पाने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं.
  • यहां से आपको सारी जानकारियां विस्तार में मिल जाएंगी. 

यह भी पढ़ें: CGBSE 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button