बरेली में फिर गरमाया माहौल: कांवड़ यात्रा की अनुमति निरस्त करने के विरोध में चक महमूद का बाजार बंद

चक महमूद बाजार बंद
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के चक महमूद और जोगी नवादा में अमन बहाली के लिए हो रहे प्रयासों को झटका लगा है। कांवड़ यात्रा की अनुमति निरस्त करने के विरोध में एक समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को चक महमूद का बाजार बंद कर दिया। मोहल्ले के लोग कैंट से भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल और पूर्व विधायक पप्पू भरतौल के पास गए हैं।
कांवड़ यात्रा की अनुमति न मिलने पर लोग गुस्से में हैं। उनका कहना है कि उनके साथ वादाखिलाफी की जा रही है। अधिकारी कभी सकारात्मक बात करते हैं तो कभी अनुमति निरस्त कर देते हैं। आरोप है कि एक ही समुदाय को दबाया जा रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह तरह की बातें हो रही है।
ये भी पढ़ें- UP: बरेली में जिस इलाके में हुआ था बवाल, वहां से रविवार को नहीं निकलेगा कांवड़ियों का जत्था; अनुमति निरस्त



