बदायूं
Budaun News: उधार के रुपये मांगने पर दंपती की पिटाई
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव देवसन नगला में बृहस्पतिवार सुबह पप्पू उधारी के रुपये मांगने पड़ोसी के पास गया। आरोप है कि रुपये लौटाने की बजाय आरोपी पक्ष के लोग पप्पू पर टूट पड़े। उसे बचाने पहुंची पप्पू की पत्नी अनीता और बेटी सरस्वती को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। पिटाई से घायल दंपती और उनकी बेटी ने कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया है। संवाद