शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रोडवेज बस में सामान का टिकट बनाने पर यात्री ने चालक-परिचालक को पीटा

Connect News 24

passenger beat up driver conductor for making luggage ticket in roadways bus

पीड़ित परिचालक और चालक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के अल्हागंज में दिल्ली से आ रही बरेली डिपो की बस में सामान का किराया लेने से नाराज यात्री ने अपने साथियों के साथ मिलकर चालक और परिचालक को पीट दिया। पिटाई से दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

दिल्ली से बरेली के लिए बस हरदोई होते हुए रवाना हुई थी। बस में थाना अल्हागंज के गांव चौरासी निवासी ऋषभ कुमार अपनी बहन के साथ सवार था। उसका परिचालक से बैगों का टिकट बनाने को लेकर विवाद हो गया। अपने गांव में उतरने के दौरान ऋषभ ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया था। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: कांवड़ यात्रा की अनुमति निरस्त, विरोध में चक महमूद का बाजार बंद; भाजपा विधायक से मिले लोग

सामान उतारने के बाद ऋषभ ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे के पाइप से परिचालक प्रमोद और चालक को पीटा। मारपीट में परिचालक के हाथ में काफी चोट आई है। वहीं चालक की पीठ में भी चोटे आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button