शाहजहांपुर में पांच लुटेरे गिरफ्तार: हाईवे पर कार में लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट, बुजुर्ग के साथ की थी वारदात

पुलिस ने पकड़े पांच लुटेरे
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस और एसओजी टीम ने लूटपाट करने वाले पांच लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पांचों लुटेरे फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले हैं। उनके पास से दो कारें व असलहा बरामद हुआ है। लुटेरों ने नेशनल हाईवे पर कार में लिफ्ट देकर बुजुर्ग दंपती से लूटपाट की थी।
13 जुलाई की सुबह रौसर चौराहे पर यात्री वाहन का इंतजार कर रहे बुजुर्ग दंपती को कार में बैठाकर रुपये और जेवर लूट लिए गए थे। इसके बाद लुटेरे दंपती को सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में चलती कार से धक्का देकर भाग गए थे। पुलिस की चार टीमों ने शुक्रवार तड़के करीब चार बजे हरदोई मार्ग पर बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास मुठभेड़ में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- शिक्षिका पर आया शिक्षक का दिल: एकतरफा प्यार में कर दीं हदें पार, स्कूल में हुआ हंगामा; बुलानी पड़ी पुलिस

