बरेली
चल्बे और पूजा ने की थी लव मैरिज: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को मारी गोली, कथित प्रेमी पर भी की फायरिंग

हत्यारोपी पति चल्बे और मृत पत्नी पूजा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हो गई। कृष्णपाल उर्फ चल्वे ने अपनी पत्नी पूजा की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। उसे फल विक्रेता मुन्ना से पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। हत्या के बाद उसने चौराहे पर पहुंचकर मुन्ना को भी गोली मार दी। गनीमत रही कि छर्रे लगने से मुन्ना मामूली घायल हुआ।



