Budaun News: प्रधान पर दो बार मानदेय निकालने का आरोप
अलापुर (बदायूं)। जगत ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूपापुर की प्रधान पर दो बार मानदेय निकालने का आरोप लगा है। डीपीआरओ ने उसकी जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ग्राम पंचायत रूपापुर के कुछ लोगों ने शिकायत की है कि ग्राम प्रधान रेखा देवी ने दो बार मानदेय निकालकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। उन्होंने पिछले साल 24 अगस्त को जून व जुलाई का दस हजार रुपये मानदेय निकाला था। इसके ठीक 15 दिन बाद पांच सितंबर को जून, जुलाई और अगस्त का 15 हजार रुपये निकाल लिया। यानी जून और जुलाई का दो बार मानदेय निकाला गया।
बताते हैं कि मानदेय निकालने की प्रक्रिया बहुत सरल है। ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान के संयुक्त हस्ताक्षर के बाद मानदेय निकाला जाता है। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि वह इस मामले की जांच कराएंगीं।