पीलीभीत

Pilibhit News: छात्र को सिर पर लोहे के पंच मारकर किया लहूलुहान

Connect News 24

The student bled to death by hitting him with an iron punch on the head

घायल निशांत शर्मा।

रात में घर से बुलाकर ले गए हमलावर, रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गिड़गिड़ाता रहा पिता

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले छात्र को उसके साथियों ने सुनसान जगह पर ले जाकर सिर में लोहे के पंच मारकर लहूलुहान कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पिता पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा। डीजीपी ऑफिस तक फोन किया तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हो सकी।

कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 के मोहल्ला मोहतिशम खां के रहने वाले विक्रम शर्मा ने बताया है कि उनका पुत्र निशांत शहर के एक प्राइवेट स्कूल का छात्र है। इस साल उसने हाईस्कूल पास किया है। बृहस्पतिवार रात को निशांत पड़ोस में अंशु के घर गया हुआ था। बताते है कि रात साढ़े आठ बजे डोरीलाल मोहल्ले का विष्णु व उसका साथी प्रिंस घर आए। अंशु और निशांत को साथ ले गए।

मोहल्ला शेर मोहम्मद में एक जूनियर हाईस्कूल के मैदान पर ले जाकर निशांत की बेरहमी से पिटाई की गई। सिर पर लोहे के पंच मारे गए। जिससे वह लहूलुहान हो गया। किसी तरह अंशु वहां से भागा तथा निशांत के पिता विक्रम को घटना की जानकारी दी। विक्रम जब मौके पर पहुंचे तब हमलावर भाग गए। वह घायल निशांत को प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां कानूनी कार्रवाई करने के लिए जिला अस्पताल ले जाने की डॉक्टरों ने सलाह दी।

जिला अस्पताल में कोतवाली पुलिस से लिखवाकर लाने के लिए गया। विक्रम ने बताया कि हमलावर उसके बेटे के साथ पढ़ते थे तथा कॉलेज में गुंडागर्दी दिखाते थे। बेटा निशांत उनसे नहीं बोलता था इसी बात से खुन्नस रखते थे।

सिर से बह रहा था खून, एक घंटे कोतवाली में बैठाए रखा पुलिस ने

विक्रम शर्मा ने बताया कि उनके बच्चे के सिर से खून बह रहा था। वह पुलिस से कह रहे थे कि बच्चे का इलाज करा दें लेकिन पुलिसकर्मी एक से डेढ़ घंटे तक इधर से उधर टहलाते रहे। जो तहरीर उसने दी, उसे नहीं माना। पुुलिस कर्मियों ने अपने हिसाब से तहरीर लिखवाई। पुलिस का रवैया उसे कचोटता रहा।

अधिकारियों के फोन के बाद दर्ज की रिपोर्ट

विक्रम शर्मा ने बताया है कि घटना के बाद उन्होंने कई अधिकारियों के यहां फोन किया। मामले की सूचना दी, मगर कुछ हासिल नहीं हो सका। इसके बाद उनकी शिकायत पर डीजी ऑफिस से आए फोन पर उनकी समस्या को सुना गया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button