रामपुर

Rampur: विद्या किशोर पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज, रिश्वत लेने के आरोप में हो चुकी है निलंबन की कार्रवाई

Connect News 24

Corruption case filed against Vidya Kishore in Rampur

रामपुर में सीओ सिटी रहे विद्या किशोर पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में रिश्वत के आरोप में निलंबित किए गए और सीओ से पदावनत कर इंस्पेक्टर बनाए गए विद्या किशोर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई विद्या किशोर और निजी अस्पताल का संचालन करने वाले रामपुर की बीपी कॉलोनी निवासी विनोद यादव के बीच लेनदेन के वीडियो के आधार पर की गई है। इस वीडियो की फोरेंसिक लैब में जांच कराई गई थी। इस केस में विनोद यादव को भी नामजद किया गया है। मुरादाबाद में भ्रष्टाचार निवारण संगठन के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने दोनों के खिलाफ गंज थाने में केस दर्ज कराया है। पूर्व सीओ विद्या किशोर एटा जिले के गांव लोहारी खेडा राजा का रामपुर के मूल निवासी हैं।

 

रामपुर शहर की एक महिला ने आठ नंवबर 2021 को गंज कोतवाली के तत्कालीन इंस्पेक्टर रामवीर सिंह और निजी अस्पताल संचालक विनोद यादव समेत मनोज, विजय के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगा था कि सीओ के पद पर रहते हुए विद्या किशोर ने इन नामजदों को बचाने के लिए पांच लाख रुपये रिश्वत ली थी। रिश्वत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

 

इस बीच जालौन स्थानांरित हो चुके सीओ विद्या किशोर को निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू कराई गई थी। बाद में सीओ से मूल पद पर पदावनत किया गया था। पदावनत करने की जानकारी मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल से भी दी गई थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button