बरेली

चौबारी मेला आज से: 27 नवंबर को होगा मुख्य स्नान, सात दिन तक बरेली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Connect News 24

Chaubari Mela begins today no entry of heavy vehicles in Bareilly City

चौबारी मेले में लगे झूले
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रामगंगा के चौबारी तट पर तंबुओं का नगर सजकर तैयार है। बदायूं रोड से ही ऊंचे-ऊंचे झूले भी दिखने लगे हैं। बुधवार देर रात तक लाइटें लगाने और दुकानें सजाने का काम चलता रहा। बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे डीएम रविंद्र कुमार व अन्य अधिकारी चौबारी मेले का शुभारंभ करेंगे। इस बार दो ड्रोन व 25 सीसीटीवी कैमरों से मेले पर नजर रखी जाएगी। इधर, चौबारी मेला के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 

मेले में फेरिस व्हील, ड्रैगन झूले और दो ट्रेन वाले झूले लगाए गए हैं। मौत का कुआं भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। नखासा भी सज गया है। घोड़ों की टाप सुनाई दे रही है। मेला प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने तैयारियों का जायजा लिया और संतुष्टि जताई।

इस तरह होंगी व्यवस्थाएं

– नगर पंचायत ठिरिया, रिठौरा से 10-10, नगर पालिका आंवला से 15 सफाईकर्मी।

– ब्लॉक क्यारा से 40, जरूरत पर अन्य ब्लॉकों से होंगे सफाईकर्मी तैनात।

– घाट के दोनों ओर बैरिकेडिंग, नौ चेंजिंग रूम, एक वॉच टॉवर बनाया गया।

– नगर निगम से पांच, ठिरिया, आंवला, रिठौरा से एक-एक पानी के टैंकर।

– नगर निगम की ओर से मेले में तीन स्थानों पर बिजली के पोल लगेंगे।

– रामगंगा चौकी ढलान से नदी के तट तक 150 मीटर सड़क की मरम्मत।

– 23 से 30 नवंबर की सुबह पांच बजे तक अग्निशमन वाहन की व्यवस्था।

– स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस, चिकित्सा कैंप, मेला कमेटी की ओर से गोताखोर की तैनाती।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button