पीलीभीत: दफ्तर में चीफ फार्मासिस्ट ने युवक से दबवाए अपने पैर, वीडियो वायरल होने पर सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

चीफ फार्मासिस्ट के पैर दबाता युवक
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पीलीभीत में स्वास्थ्य विभाग के चीफ फार्मासिस्ट का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह युवक से पैर दबवाते नजर आ रहे हैं। मामला सीएमएसडी कार्यालय का है। यहां सरकारी दवाइयां वितरित की जाती हैं। यहां के प्रभारी चीफ फार्मासिस्ट अनिल कुमार मिश्रा हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि अनिल कुमार मिश्रा दोनों पैरों को सामने की कुर्सी पर रखे हुए हैं। सिर को ऐसे पकड़े हैं कि मानो भयंकर दर्द हो रहा हो। उनके पैरों को एक युवक दबा रहा है। करीब एक मिनट की वीडियो में चीफ फार्मासिस्ट काफी आराम में दिखाई दे रहे हैं।