पीलीभीत

Pilibhit News: गोकशी के मामले में ललौरीखेड़ा चौकी इंचार्ज निलंबित

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST

पीलीभीत। गश्त में लापरवाही और आठ गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के मामले में एसपी अतुल कुमार ने ललौरीखेड़ा चौकी इंचार्ज कमलेश यादव को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ सिटी सुनील दत्त को सौंपी गई है।

ललौरीखेड़ा चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर बरेली हाईवे किनारे स्थित बाग में 11 सितंबर को आठ संरक्षित पशुओं की हत्या कर तस्कर मांस ले गए थे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जब बाग में आठ गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े देखे तो आक्रोश फैल गया था। ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज पर गश्त में लापरवाही बरतने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे।

शुक्रवार को एसपी अतुल कुमार शर्मा ने चौकी इंचार्ज कमलेश यादव को निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ सिटी सिटी सुनील दत्त को सौंपी है। इससे पूर्व भी ड्यूटी लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज पर कई बार कार्रवाई हो चुकी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button