पीलीभीत

Pilibhit News: पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Connect News 24

Children showed talent in poster competition

कस्तूरबा गांधी स्कूल में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं ।

पीलीभीत। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शहरी क्षेत्र में महिला कल्याण विभाग की महिला शक्ति केंद्र की ओर से बाल विवाह निषेध एवं बाल शोषण जैसे विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में पोस्टरों के माध्यम से बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

महिला कल्याण अधिकारी सुवर्णा पांडे ने बालिकाओं को सुरक्षा एवं बाल अधिकारों को लेकर जागरूक किया। बाल विवाह के दुष्परिणामों पर भी प्रकाश डाला। कहा कि 18 वर्ष से पूर्व बालक-बालिकाओं का विवाह न केवल उनका बचपन प्रभावित करता है बल्कि पूरे देश के विकास में व्यवधान पैदा करता है।

जिला समन्वयक जयश्री सिंह ने कहा कि यदि हम शिक्षित होंगे तो हम शोषित नहीं हो सकते। जरूरी है कि हम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। ऐसे में कोई हमारे अधिकारों का हनन नहीं कर सकता। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बबीता सहित सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button