Schools

CSIR UGC NET 2023 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, फटाफट कर लें डाउनलोड, देखें कहां होगा आपका पेपर

Connect News 24

NTA Releases CSIR UGC NET 2023 Exam City Slip: एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2023 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन किया हो, वे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – csirnet.nta.nic.in. यहां से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करके कैंडिडेट्स जान सकते हैं कि उनका सेंटर किस शहर में पड़ा है. इसी के मुताबिक वे आगे की तैयारी कर सकते हैं.

इन डिटेल की पड़ेगी जरूरत

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ जैसे कई डिटेल की जरूरत पड़ेगी. इस बात का भी ध्यान रखें कि ये आपका एडमिट कार्ड नहीं है. एडमिट कार्ड जल्दी ही रिलीज किया जाएगा.

अगर टाइम टेबल की बात करें तो केमिकल साइंसेस, मैथेमेटिकल साइंसेस, फिजिकल साइंसेस की परीक्षा 7 जून के दिन है और अर्थ, एटमॉस्फरिक, ओशियन एंड प्लांटेरी साइंसेस की परीक्षा 8 जून के दिन आयोजित की जाएगी.

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी csirnet.nta.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो – ‘Joint CSIR UGC NET December 2022/June 2023 Examination (City Intimation)’.
  • इतना करते ही एक नई वेबसाइट खुलेगी.
  • इस पर अपने डिटेल जैसे एप्लीकेशन नंबर वगैरह डालें और एंटर करें.
  • इतना करते ही एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें. ये आगे आपके काम आएगी.

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें. 

यह भी पढ़ें: UGC NET जून सेशन के लिए आवेदन के बचे हैं केवल दो दिन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button