Budaun News: एजेंट ने कंपनी के कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा
गोला गोकर्णनाथ। गांव पुनर्भग्रंट निवासी जनविकास बहुउद्देशीय कोऑपरेटिव लिमिटेड के एजेंट प्यारेदीन सिद्दीकी ने कंपनी के कर्मचारियों पर धन गबन का मुकदमा दर्ज कराया है।
कहा कि वह 2014 से कंपनी का एजेंट है। इस दौरान उसने लगभग 48 लोगों का 6,22,255 रुपया दोगुना करवाने के लिए जमा कराया था। जमा अवधि पूरी होने के बावजूद कंपनी के कर्मचारियों ने पैसा नहीं लौटाया। इस कारण जमाकर्ता उस पर पैसा वापस दिलाने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जनविकास बहुउद्देशीय कोऑपरेटिव लिमिटेड कंपनी के एमडी जान मोहम्मद, शाखा प्रबंधक नासिर हुसैन, अनूप मिश्रा, सुखपाल सिंह, कर्मचारी फारूक अहमद, अजीज अहमद, मोहम्मद अहमद, खलील अहमद, शाहनवाज अहमद, जावेद अहमद पर धन गबन सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद