बरेली

नृशंसता की हदें पार: महिला ने बचने को खूब किया संघर्ष, कलाई और पैर का पंजा गायब; शव का हाल देख सिहर उठे डॉक्टर

Connect News 24

Woman missing for three days murdered in Bareilly wrist and toe missing

महिला की हत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही में तीन दिन से लापता कुल्छा गांव की महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह कुल्छा-शाही मार्ग के किनारे गन्ने के खेत में सड़ा-गला शव पड़ा मिला। शरीर से दाहिने हाथ और बायें पैर का पंजा गायब था। सिर के पीछे गहरा घाव मिला है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया।

शाही थाना क्षेत्र के कुल्छा गांव निवासी प्रेमराज मौर्य आंखों में परेशानी की वजह से घर पर ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी धानवती (43) शनिवार सुबह नौ बजे दवा लेने शाही स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय गई थीं। दवा लेने के बाद किसी सराफ की दुकान पर भी जाने की बात कही थी। मगर दोपहर तक वह घर नहीं लौटीं तो उनकी तलाश शुरू की गई। 

सोमवार सुबह राम अवतार शर्मा के गन्ने के खेत में राजू नाम के युवक ने महिला का शव पड़ा देखा। उसने प्रधान के पति केशव यादव को जानकारी दी। कुल्छा गांव निवासी धानवती (43) की हत्या का घटनास्थल उनके साथ हुई नृशंसता को स्पष्ट बयां कर रहा है। शव से कलाई और पैर का पंजा इस तरह से कटा है जैसे किसी धारदार हथियार से उन्हें काटा गया हो। 

हालांकि, पुलिस का मानना है कि जानवरों के नोचने की वजह से भी पंजा और कलाई गायब हो सकती है। मगर सवाल ये है कि जानवर मांस तो नोच ले जाएंगे, मगर क्या धारदार हथियार की तरह हड्डी भी काट ले जाएंगे। मौके पर कटे हुए पंजे और कलाई का कोई अवशेष भी नहीं मिला है। कलाई कटने के बावजूद हाथों में लाल चूड़ियां थीं। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button