Schools

CSIR UGC NET परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित, इन आसान स्टेप्स से कर लें चेक, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Connect News 24

CSIR UGC NET Result 2023 Released: एनटीए ने ज्वॉइंट सेंट्रल साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च – यूनिवर्सिटी ग्रैंट्स कमीशन यानी सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में बैठे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – csirnet.nta.nic.in. ये नतीजे दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 परीक्षा के हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इन्हें जारी कर दिया है. रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.

इन डिटेल की पड़ेगी जरूरत

रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को इन डिटेल की जरूरत पड़ेगी. ये हैं एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ. आप नीचे दिए स्टेप्स का इस्तेमाल करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ये भी जान लें कि सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की फाइनल आंसर-की 17 जुलाई के दिन जारी हुई थी. अब रिजल्ट घोषित किया गया है.

इन आसान स्टेप्स से देखें रिजल्ट

  • नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी csirnet.nta.nic.in पर.
  • यहां पर वह सेक्शन तलाशें जिस पर लिखा हो Candidate Activity. मिलने पर इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर इस लिंक को देखकर क्लिक करें – CSIR UGC NET December 2022-June 2023 scorecard download link.
  • ऐसा करने पर फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें और लॉगिन करें.
  • इतना करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
  • बता दें कि एनटीए ने इस परीक्षा का आयोजन 6, 7 और 8 जून को 178 शहरों में 426 केंद्रों पर किया था.
  • इस बार की परीक्षा में करीब 2,74,027 कैंडिडेट्स बैठने के लिए पात्र थे.

नतीजे देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: NIACL में बंपर पद पर निकली भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button