पीलीभीत

Pilibhit News: भाकियू ने रात में ढोल बजाकर की अधिकारियों की नींद हराम

Connect News 24

पूरनपुर। गांव जेठापुर के रास्ते पर अतिक्रमण, अमरैयाकलां के धार्मिक स्थल से साधुओं को भगाने आदि के विरोध में भाकियू का बेमियादी धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने नींद हराम आंदोलन के तहत रात नौ बजे से तहसील के आवासीय परिसर के चारों ओर घूमकर ढोल बजाए और नारेबाजी की।

भाकियू कार्यकर्ता गांव अमरैयाकलां के धार्मिक स्थल से साधुओं को भगाने, धार्मिक स्थल पर कब्जे की कोशिश और जेठापुर में सरकारी रास्ते पर कब्जे के विरोध में शनिवार से बेमियादी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को धरना स्थल पर कांति देवी, रेशमा देवी, जगदीश प्रसाद, कंधई लाल, हरप्रसाद को भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष लालू मिश्र ने माला पहना कर बैठाया।

रात नौ बजे भाकियू कार्यकर्ताओं ने नींद हराम आंदोलन के तहत तहसील के आवासीय परिसर के चारों ओर घूमकर ढोल बजाए और नारेबाजी कर अधिकारियों की नींद में खलल डाला। इस दौरान भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह, लालू मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्ता, रमेश मिश्रा, दामोदर प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button