Pilibhit News: सहायक नियंत्रक को कांटे-बाट में मिलीं गड़बड़ी, नोटिस दिया
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:23 AM IST
बीसलपुर। बरेली मंडल के सहायक नियंत्रक (बाट माप) मनेाज कुमार ने मंगलवार को कस्बा मधवापुर मेंं दो दुकानों पर छापा मारा। दोनों पर कांटेे-बाट में खामियां मिलीं। दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
सहायक नियंत्रक मनेाज कुमार ने कस्बा मधवापुर स्थित हनुमान एग्रो और राम एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान दोनों दुकानों पर बाट माप संबंधी तमाम कमियां मिलीं। हनुमान एग्रो पर मौजूद कांटे-बाट पर विभाग की मोहर नहीं लगी थी। प्रमाणपत्र भी नहीं था। राम एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर पर विभाग का प्रमाणपत्र तो था, लेकिन कांटा नहीं था।
सहायक नियंत्रक के निर्देश पर मौके पर मौजूद क्षेत्रीय बाट माप निरीक्षक संजय कुमार ने दोनों दुकानदारों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। छापा मार कार्रवाई से कस्बे के दुकानदारों में खलबली मची रही। कई दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए।