बरेली

UPSC: इंटरव्यू में पूछे गए बरेली के हैंडीक्रॉफ्ट से यूपी की नदियों तक के सवाल, जवाब देकर बेटियों ने किया कमाल

Connect News 24

सार

सिविल सेवा 2022 की परीक्षा में प्रेक्षा अग्रवाल की 30वीं और अदिति वार्ष्णेय की 57वीं रैंक आई है। दोनों ने इंटरव्यू के अनुभव साझा किए। 

UPSC result questions asked in the interview of UPSC about Bareilly Handicraft and rivers of UP

माता-पिता के साथ प्रेक्षा अग्रवाल (हरी साड़ी में)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग की लिखित परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के सवालों से जूझने की चिंता सताती है। सवाल क्या और कैसे होंगे? इसे लेकर असमंजस की स्थिति रहती है। बरेली की होनहार बेटियों के सामने भी यह स्थिति आई। मगर एक बार सवालों का सिलसिला शुरू हुआ और बात बरेली के प्रसिद्ध उत्पाद और विषय पर आई तो बेबाकी से जवाब दिए। आखिरकार साक्षात्कार लेने वालों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इन बेटियों ने अमर उजाला से इंटरव्यू के सवाल और जवाब साझा किए।

प्रेक्षा अग्रवाल, रैंक- 30वीं

सवाल : बरेली के हैंडी क्राफ्ट में क्या खास है?

जवाब : जरी-जरदोजी और बांस-बेंत के उत्पाद काफी लोकप्रिय हैं। बरेली की पहचान भी यही हैं। एक बड़ी आबादी इनके उत्पादन से जुड़ी है।

सवाल : हाल में कौन सा उपन्यास पढ़ा है? क्या कोई रचना साल भर में क्लासिक बन सकती है?

जवाब : फणीश्वर नाथ रेणू द्वारा लिखित मैला आंचल पढ़ा है। किसी भी रचना को साल भर में क्लासिक नहीं माना जा सकता है। न्यूनतम 30-40 साल बाद ही उसकी प्रासंगिकता का आकलन किया जा सकता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button