Rampur News: स्टेशन के गेट और सीआरपीएफ रेलवे क्रॉसिंग के पास मिले शव
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो शव पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। दोनों शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बृहस्पतिवार सुबह सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के गेट पर एक शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। तभी पुलिस को सूचना मिली कि सीआरपीएफ रेलवे क्रॉसिंग के पास एक शव पड़ा। सूचना पर वहां पुलिस पहुंच गई और शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर मिले शव की शिनाख्त के दौरान जानकारी मिली है कि वह सिविल लाइंस क्षेत्र में ही घूमता रहता है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। साथ ही सीआरपीएफ फाटक से आगे रेलवे लाइन के पास मिला शव किसी रेल यात्री का हो सकता है। हालांकि, उसके पास कोई टिकट या आईडी नहीं मिली, जिससे पहचान हो सके।