रामपुर

Rampur News: हिस्ट्रीशीटर की हत्या में फरार चल रहा आरोपी चाचा गिरफ्तार

Connect News 24

रामपुर।। हिस्ट्रीशीटर विनोद की हत्या में फरार चल रहे हत्यारोपी आंगनलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार चल रहे तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। रविवार को नाली को लेकर चल रहे विवाद में मिलक के ग्राम खाता चिंतामन निवासी आरोपी आंगनलाल ने अपने साले पप्पू और दो पुत्र काकुल और कपिल के साथ मिलकर अपने सगे भतीजे विनोद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। मृतक उस समय गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट के एक कमरे में सो रहा था। मामले में मृतक की बहन ने पुलिस पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से पूछताछ की थी।

पुलिस ने मृतक के भाई पंकज की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगर के बाईपास रौरा वाईपास पर दबिश देकर मुख्य आरोपी मृतक के चाचा आंगनलाल निवासी ग्राम खाता चिंतामन को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी चाचा की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया। आरोपी के जेल भेज दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button