पीलीभीत

जन्मदिन पर युवक की मौत: पार्टी करने दोस्तों संग बाइक से जा रहा था अमन, सड़क पर गड्ढे ने ले ली जान

Connect News 24

A young man who went to celebrate his birthday died in a road accident

अमन का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में एक युवक की उसके जन्मदिन पर मौत हो गई। शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी हरीश माथुर के 21 वर्षीय पुत्र अमन का शुक्रवार को जन्मदिन था। वो दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने जा रहा था। सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हरीश माथुर ने बताया कि 21 वर्षीय अमन का शुक्रवार को जन्मदिन था। घर पर जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं। इस दौरान युवक अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए घर से निकला। एक बाइक पर वह खुद बैठा, जबकि दूसरी पर उसके दोस्त थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button