रामपुर

Rampur News: जिसे बदमाश बताकर पीटा था वह दामाद निकला

Connect News 24

शाहबाद। कस्बा के मोहल्ला अमीर अली खान में बृहस्पतिवार देर रात जिसे बदमाश बताकर पीटा गया था वह उसी घर का दामाद निकला। वह अपनीपत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा था। इतना ही नहीं उसके बैग में जबरन चाकू, तेजाब और अन्य सामान रख दिया। युवक के प्रेम विवाह करने के कारण ससुराल वाले उससे खफा थे। पुलिस ने युवक और उसके साले का शांतिभंग में चालान कर दिया।

बृहस्पतिवार देर शाम कस्बे के मोहल्ला अमीर अली खान निवासी एक व्यक्ति के मकान में बदमाश घुसने का शोर मचा दिया था। शोर शराबा होने पर मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने मकान में घुसे युवक को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक के बैग से पुलिस को चाकू, पंच, ब्लेड, आधी बोतल में तेजाब बरामद किया था। देर रात जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो वह उक्त लोगों का दामाद निकला जिसने उसे बदमाश बताकर पीटा था। बताया गया है कि कई साल पूर्व युवक ने प्रेम विवाह किया था। इससे ससुराल वाले उससे खफा थे। जब वह ससुराल पहुंचा तो ससुराल वालों ने पहले उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं युवक के बैग से बरामद सामान भी ससुराल वालों ने ही उसके बैग में रखा था। पुलिस ने इस मामले में युवक और उसके एक साले का शांतिभंग में चालान कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button