आई फ्लू के बाद डेंगू की दस्तक: यूपी के इस जिले में मिला मरीज, निजी लैब की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पीलीभीत जिले में आईफ्लू के बाद अब डेंगू ने दस्तक दी है। शहर की अशोक कॉलोनी में डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिलने से खलबली मच गई। युवक प्राइवेट लैब की जांच में पॉजिटिव आया। जबकि मलेरिया विभाग का दावा है कि सरकारी लैब की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि इस मामले के बाद मलेरिया विभाग की टीम ने कॉलोनी में पहुंचकर दवा का छिड़काव करवाया। कॉलोनी में दो घरों के बाहर गमलों में भरे पानी में मच्छर के लार्वा भी मिले, जिन्हें नष्ट कराया गया।
शहर की अशोक कॉलोनी के रहने वाले युवक को काफी दिनों से बुखार आ रहा था। चार जुलाई को उसने अपना निजी लैब में चेकअप कराया। जहां उसकी एनएस वन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद युवक ने दवाएं लेना शुरू कर दीं। एनएस वन रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी स्वाथ्य विभाग को भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीज का सैंपल लेकर केजीएमयू में भेजा गया। जहां उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
ये भी पढ़ें- अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार
हालांकि इस मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। अशोक कॉलोनी में डेंगू और मलेरिया का लार्वा नष्ट करने के लिए दवा का छिड़काव कराया। टीम जब कालॉनी में घूम रही थी तब उसे कई जगह पानी जमा मिला। जहां दवा का छिड़काव कराया गया।