पीलीभीत

Pilibhit News: शिव मंदिर में सो रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, लहूलुहान हालत में मिला; हालत गंभीर

Connect News 24

Attack on young man with a sharp weapon in temple

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में मोहल्ला साहू काशीनाथ विहार के रहने वाले रमेश गुप्ता का पुत्र अनिल घर के बाहर बने मंदिर में फर्श पर सो रहा था। मंदिर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने उसके चेहरे व सिर पर धारदार हथियार से कई प्रहार कर उसे घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कस्बे के साहू काशीनाथ मोहल्ले में एक शिव मंदिर बना हुआ है। इसके सामने ही मधवापुर के व्यापारी रमेश गुप्ता का घर है। उनका बड़ा बेटा अनिल गुप्ता अधिकतर मंदिर में रहता है। मंगलवार की शाम भी वह मंदिर के बाहर बने चबूतरे पर सो रहा था। देर शाम अज्ञात लोग मंदिर में घुस आए और सोते समय अनिल पर धारदार हथियार से कई बार हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें-  अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार

रात में ही जब रमेश गुप्ता लघुशंका के लिए उठे तो उन्हें मंदिर की तरफ से अपने बेटे की करहाने की आवाज आई। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो बेटा खून से लथपथ तड़प रहा था। इसके बाद मोहल्ले के लोगों की मदद से उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। मामले की जानकारी की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button