बरेली

Bareilly: नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, 28 नए मरीज मिले… 544 पहुंचा आंकड़ा; जिला अस्पताल का वार्ड

Connect News 24

28 new patients of dengue reported in bareilly

डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रोकथाम के तमाम दावों के बीच डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 500 के पार जा पहुंचा है। शनिवार को 28 नए मरीज मिलने के बाद अब आंकड़ा 544 तक पहुंच गया है। जिला अस्पताल के वार्ड फुल चल रहे हैं। चार बेडों पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सीएचसी पर डेंगू के संदिग्ध मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। जिनकी प्लेटलेट्स कम हैं या डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही हैं, उन्हें रेफर किया जा रहा है। विभिन्न विभागों, ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों की टीमें निरोधात्मक कार्रवाई कर रही हैं। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने लोगों को मच्छरजनित रोगों से बचाव का सुझाव दिया है।

ये भी पढ़ें- UP: 170 रुपये गबन के मामले में तीन सेवानिवृत्त अफसरों को चार-चार साल कैद, 16 हजार का जुर्माना; 20 साल चला केस


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button