Shahjahanpur News: सार्थक शोध के विद्यार्थियों ने गुर सीखे

एसएस कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में बोलते वक्ता व मंचासीन अधिकारी। संस्था
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के शिक्षा विभाग में आयोजित पांच दिवसीय अनुसंधान प्रतिवेदन लेखन कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। इसमें पांच सत्र हुए। प्रत्येक सत्र में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शोध की विधियों, तकनीकी, उपकरण आदि के संबंध में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य आरके आजाद ने कहा कि शोध की संपूर्ण प्रक्रिया अपनाने के बाद सार्थक रिपोर्ट मिलती है। प्रथम तकनीकी सत्र में विभाग के शिक्षक बृज निवास ने प्रस्तावना पेश की। द्वितीय तकनीकी सत्र में शिक्षक राजीव यादव, तृतीय सत्र में वरिष्ठ प्रोफेसर प्रभात शुक्ला, चतुर्थ सत्र में विभागाध्यक्ष मीना शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित किया। पांचवें और अंतिम दिन एमएड के विद्यार्थियों ने अनुसंधान प्रतिवेदन लेखन से संबंधित प्रस्तुतियां दीं। कार्यशाला संयोजक विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक राहुल कुमार ने कार्यशाला की रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। इस दौरान प्राध्यापिका डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. केके मिश्रा, डॉ. शैलजा मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, रेनू बहुखंडी, प्रिया शर्मा, संजय कुमार, सौरभ कुमार मिश्रा, रोहित सिंह, रामऔतार सिंह आदि मौजूद रहे।

