पीलीभीत

गंगा दशहरा : ब्रह्मचारी घाट पर किया श्रद्धालुओं ने स्नान

Connect News 24

Ganga Dussehra: Devotees bathe at Brahmachari Ghat

ंगा दशहरे पर इलावास देवी मंदिर पर लगा मेला

ज्येष्ठ माह का आखिरी मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में रही भीड़

जगह-जगह हुए भंडारे, श्रद्धालुओं ने बांटा शर्बत व ठंडा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। शहर में ब्रह्मचारी घाट पर मंगलवार को गंगा दशहरे के अवसर लोगों ने स्नान कर दान किया। इसके अलावा जयेष्ठ माह का आखिरी मंगल होने के करण हनुमान मंदिरों में भीड़ रही। शहर में कई जगह शर्बत व ठंडा पानी पिलाया गया। जगह-जगह भंडारे हुए। वहीं इलाबांस मंदिर में मेला लगा।

शहर में ब्रह्मचारी घाट पर सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां लोगों ने नहाने के बाद प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद पास में ही स्थित गौरीशंकर मंदिर भी गए। शहर में स्टेडियम रोड पर कई जगह शर्बत बांटा गया। जगह-जगह लोगों ने राहगीरों को ठंडा पानी व शर्बत पिलाया। इसके अलावा बड़ा मंगल होने के कारण हनुमान मंदिरों में भी खासी भीड़ रही।

बीसलपुर। गायत्री शक्तिपीठ, आर्यसमाज भवन, बाजार कटरा, नावल्टी तिराहा, ऊंचा मंदिर में गंगा दशहरा व ज्येष्ठ माह का आखिरी मंगलवार होने के कारण भंडारा हुआ। छुटन्नी देवी मंदिर , पंचमुखी मंदिर, और मेन मार्केट आदि स्थानों पर गंगा दशहरा पर राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। गांव इलाबांस के देवी मंदिर में पांच दिवसीय मेला शुरू हुआ। मेले में लगी दुकानें और खेल तमाशे श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।

मेले में बरेली के मोहल्ला कालीबाड़ी के लोध बिरादरी के काफी लोगों ने सपरिवार आकर तंबू लगाए हैं। मंगलवार को पहले दिन श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में पूजा अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और तरह तरह की मनौतियां मानी। मंदिर के पुजारी कृष्णानंद गिरि ने बताया कि मेला चार जून को समाप्त होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button