शाहजहाँपुर

नाग पंचमी: सावन के सातवें सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने नाग देवता को पिलाया दूध

Connect News 24

Crowds of devotees gathered in Shiva temples on the seventh Monday of Sawan

नाग को दूध पिलाता श्रद्धालु
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में सावन माह के सातवें सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक को शिवभक्त उमड़े। शिवलिंग पर अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके साथ ही नाग पंचमी के अवसर पर नाग देवता के दर्शन कर उन्हें दूध भी पिलाया। 

सोमवार को तड़के शिव मंदिरों के द्वार खुलते ही श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हो गया। शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी और शहद से अभिषेक किया। बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल आदि अर्पित किए। इसके बाद भोलेनाथ से प्रार्थना की गई। मंदिरों में भोलनाथ के दर्शन और पूजन को कतार लगी रही। 

ये भी पढ़ें- मौत का खेल: नाग पंचमी के मेले में गले में सांप डालकर करतब दिखा रहा था जुनैद, डसने से गई जान

 

इन मंदिरों में उमड़ी भीड़ 

सबसे ज्यादा भीड़ टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, पोस्ती पाकड़ में बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, चौक के बाबा चौकसी नाथ मंदिर, लाला तेली बजरिया के प्राचीन शिव मंदिर में उमड़ी। सोमवार को नाग पंचमी होने के चलते मंदिरों के बाहर सपेरे भी अपनी पोटली में नाग लेकर खड़े नजर आए, जोकि लोगों को नागदेवता के दर्शन करा रहे थे। 

शिवालयों में श्रद्धालुओं ने नाग देवता को दूध, चना, बताशा, फूल आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और मनोकामना मांगी। इसके साथ ही मंदिरों में कालसर्प दोष के निवारण के लिए हवन-यज्ञ भी हुए। कालसर्प दोष निवारण के लिए चांदी से बने नाग-नागिन अर्पित किए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button