Pilibhit News: पड़ताल के बाद ही व्यापारियों पर दर्ज हों मुकदमे
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:58 AM IST

एएसपी को ज्ञापन देते व्यापारी । स्त्रोत- व्यापारी
पीलीभीत। पुलिस लाइन स्थित सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई थाना क्षेत्र के अधिकारियों के अलावा सीओ सिटी मौजूद रहीं। व्यापारियों की अपनी समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में युवा नगर अध्यक्ष लाखन सिंह चौहान ने एक ज्ञापन एएसपी अनिल कुमार यादव को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में व्यापारियों व उद्यमियों के ऊपर लगाए जाने वाले किसी आरोप की एफआईआर करने से पहले उसकी जांच की जाए। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कराया जाए।
एएसपी ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधवान कराया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से सड़कों पर अतिक्रमण न करने का अनुरोध भी किया। बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रियांश अग्रवाल, नगर युवा अध्यक्ष लाखन सिंह चौहान व महामंत्री अमन बाजपेई, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अफरोज जिलानी, पंकज अग्रवाल, शैली शर्मा व अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे।