पीलीभीत

तीज महोत्सव : गरिमा बनीं सावन सुंदरी

Connect News 24

Teej Festival: Garima became Sawan Sundari

तीज महोत्सव कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं । संवाद

पूरनपुर। कुमार तनय महिला महासभा और पंजाबी सभा की महिलाओं ने अलग-अलग तीज महोत्सव मनाया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। पंजाबी सभा की महिलाओं की ओर से मनाए गए महोत्सव में गरिमा बजाज को सावन सुंदरी चुना गया।

तीज महोत्सव में सावन गीत और नृत्य किया गया। फनगेम में पवन, नीना, सुधा, दीपिका, राखी, सोनिया, निहारिका ने बाजी मारी। शुभारंभ महासभा की अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। खुशबू, कल्पना, अंजली, मिताली, शालिनी, महक आदि मौजूद थी। पंजाबी सभा महिला की ओर से एक बरात घर में हुए तीज महोत्सव का शुभारंभ अध्यक्ष मधु नागी ने दीप प्रज्वलन कर किया।

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में गरिमा बजाज पहले, रितिका खन्ना दूसरे स्थान पर रही। नृत्य के सीनियर वर्ग में भारती खुराना, गरिमा बजाज पहले, पम्मी खुराना दूसरे, जूनियेर वर्ग में प्रीशा पहले, गौरीशा दूसरे, अन्वी तीसरे स्थान पर रही। गायन में मोनिका महाजन, मेहंदी लगाओ में नेहा बाबा ने बाजी मारी। निर्णायक प्रवेश महाजन रही। स्थान पाने वाली प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। संचालन रेणु खुराना, मीनाक्षी खन्ना ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button