बरेली

‘नशा ज्यादा चढ़ गया क्या’: शादी समारोह में खाने की प्लेट गिरने पर युवक ने टोका, हो गया बवाल; पथराव में कई घायल

Connect News 24

People of two sides clashed when the plate of food fell on the ground in the wedding ceremony

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान खाना खाते समय प्लेट नीचे गिर जाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव भी हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

गांव सहसिया हुसैनपुर निवासी धर्मपाल की बेटी की बरात शुक्रवार को आई थी। शाम को बरात की विदा हो गई। घरवाले, ग्रामीण व मेहमान आदि खाना खा रहे थे। इस दौरान गांव का ही महेंद्रपाल प्लेट में खाना खा रहा था। 

ये भी पढ़ें- मासूम बेटे की हत्या: पिता बोले- कबाड़ खरीदने वाले से कौन रंजिश रखेगा साहब; पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

 

हाथ लगने से गिर गई थी प्लेट 

महेंद्रपाल के मुताबिक खाना खाते समय एक व्यक्ति का हाथ उसकी प्लेट में लग गया। इससे उसकी प्लेट नीचे गिर गई। उसने टोका कि क्या नशा ज्यादा चढ़ गया है। इतना कहते ही धर्मपाल, सचिन, गुड्डू, हरपाल, सतपाल व गोविंद ने उसकी व उसके दोनों भाइयों की जमकर पिटाई कर दी। घटना में महेंद्रपाल व उसके दोनों भाई सूरज व राजू घायल हो गए। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button