Bareilly: त्योहार के बाद वापसी के सफर में मुसीबतें… ट्रेनों-बसों में मारामारी; हैरान कर देंगी ये तस्वीरें
नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग
त्योहारों की वजह से नियमित ट्रेनों में पहले से ही लंबी वेटिंग चल रही है। विशेष ट्रेनों में भी सीटें तेजी से फुल हो रही हैं। विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने के बाद भी ट्रेनों पर दबाव कम नहीं हो रहा।
छठ पूजा के दौरान 17 से 19 नवंबर तक ट्रेनों में ज्यादा भीड़ होगी। दून एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 17 से 19 नवंबर तक 129, 86, 110, थर्ड एसी में 46, 32, 35 वेटिंग है। कोलकाता एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 100, 97, 96, थर्ड एसी में 25, 31, 28 वेटिंग है।
देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस के स्लीपर में इन तारीखों में 88, 46, 43, थर्ड एसी में 29, 27 ,32 और श्रमजीवी एक्सप्रेस के स्लीपर में 72, 65, 65, थर्ड एसी में 41, 30, 23 वेटिंग है। अर्चना एक्सप्रेस के स्लीपर में 74, 56, 32, थर्ड एसी में 12, 16, 18 वेटिंग हैं। अन्य ट्रेनों में भी यही स्थिति है।
पूर्वांचल के जिलों के लिए सीधी बस सेवा
छठ पूजा पर रोडवेज पूर्वांचल के जिलों के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध कराएगा। दिल्ली और लखनऊ रूट पर बसों को बढ़ाया गया है। गोरखपुर, गोंडा, बलिया, बस्ती, बहराइच के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। बरेली और रुहेलखंड डिपो की 10 नई बसों को लखनऊ और पूर्वांचल के रूटों पर लगाया गया है।
कार्तिक पूर्णिमा की भी चल रही तैयारी
27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। रेलवे और रोडवेज ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। रोडवेज कार्तिक पूर्णिमा के दौरान कछला, गढ़मुक्तेश्वर, हरिद्वार, राजघाट के लिए अतिरिक्त बसों को लगाएगा। रेलवे ने भी इस दौरान चार पैसेंजर ट्रेनों में कोच बढ़ाने के साथ कई ट्रेनों को गंगा घाटों पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है।



