रामपुर

निकायों में 15 जून तक हो नालों की सफाई: डीएम

Connect News 24

रामपुर। निकाय में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारियों संग डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में डीएम ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अधिकारियों संग मिलकर अपने स्थानीय निकाय क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करें और नगरीय विकास योजनाओं को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएं। इसके लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा भी हुई।

डीएम ने कहा कि आगामी बारिश के मौसम के दौरान जलभराव की स्थिति न बने इसलिए नालों की सफाई 15 जून तक हो जानी चाहिए। जहां पार्कों का विकास संभव है वहाँ स्थल को चिन्हित करके पार्क तैयार कराएं। जिससे वहां रहने वाले लोगों को अनुकूल माहौल मिले। उन्होंने निकायों में साफ-सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश अधिशासी अधिकारियों को दिए। उन्होंने नगर पालिका और नगर पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों के बारे में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारियों से पता कर कहा कि ऐसे संसाधन जो निष्प्रयोज्य हो चुके हैं। उनकी नीलामी की कार्रवाई की जाए और जो संसाधन उपयोग में लाए जा सकते हैं उनका जनहित में उपयोग हो। कहा कि प्लास्टिक और पॉलीथिन पर प्रतिबंध है। इस पर प्रभावी कार्रवाई के लिए समय-समय पर अभियान चलाएं। निकायों में स्थापित ओवरहेड टैंक की साफ-सफाई और निर्बाध स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को लेकर निर्देश देकर कहा कि अगले माह की बैठक से पहले सभी ओवरहेड टैंकों की सफाई हो जानी चाहिए। बैठक में परियोजना अधिकारी डूडा राजेश कुमार ने एक जून को जनपद के सभी निकायों में मनाए जाने वाले स्वनिधि महोत्सव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button