प्रेमिका की मां ने दिया ‘धोखा’: बेटी से शादी कराने के बहाने बुलाया, फिर की ऐसी करतूत सदमे में प्रेमी

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी का काला मुंह करने के बाद जूतों की माला डालकर गांव में घुमाया। इस दौरान प्रेमिका से भी उसको पिटवाया। काफी देर तक उसकी जूता-चप्पलों से पिटाई की गई। इस घटना के बाद से युवक सदमे में है। बताया गया है कि वह गांव छोड़कर कहीं चला गया है।
रविवार को युवक को गांव में काला मुंह कर जूतों की माला पहनाकर घुमाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के बाद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की थी। सोमवार को युवक पूरे दिन घर में ही रहा। वह शर्मिंदगी की वजह से घर से बाहर नहीं निकला।
इस घटना के बाद से युवक के माता-पिता भी कहीं चले गए। सोमवार देर शाम ग्रामीणों ने बताया गया कि युवक भी कहीं चला गया। गांव के लोग कह रहे थे कि इतनी बेइज्जती के बाद गांव में कैसे रुका जा सकता था। कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान से युवक के साथ हुई घटना को गलत बताया।


