बकरीद पर खुले में न करें कुर्बानी: दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ने की अपील, कहा- गड्ढे में दफन करें अवशेष

दरगाह आला हजरत, बरेली
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव एवं काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा कादरी के दामाद फरमान हसन खान ने कहा है कि इस बार ईद-उल-अजहा 29 जून को मनाया जाएगा। सुबह नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा, जो एक जुलाई को सूर्यास्त तक जारी रहेगा।
उन्होंने मुसलमानों से अपील की है कि खुली जगह पर कुर्बानी न करें। कुर्बानी के बाद अवशेष को जमीन में दफन कर दें। यह भी ख्याल रखें कि कुर्बानी के बाद खून नालियों में न बहे। कुर्बानी से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर न करें। ऐसा कोई भी काम न करें जिससे किसी की भावन को ठेस पहुंचे। इस पर्व को सभी मिल जुलकर मनाएं।



