रामपुर

Rampur News: 29 जून को घोषित किया जाए व्यापारी दिवस

Connect News 24

रामपुर। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने 29 जून को व्यापरी दिवस घोषित करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कहा कि व्यापार मंडल इससे पूर्व में भी सरकार से मांग कर चुका है, जिसके बाद सैद्धांतिक सहमति बन गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से इसकी घोषणा नहीं हो सकी थी। इस मांग को अब जल्द पूरा किया जाए।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे व्यापार मंडल के पदाधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट सत्यम शर्मा से मिले और अपनी बात रखी। व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज के प्रेरणाश्रोत भामाशाह की जयंती 29 जून को होती है। शिक्षक दिवस, श्रमिक उनकी जयंती को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए।

उन्होंने कहा कि भामाशाह अपने त्याग और दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हो गए। भामाशाह ने राष्ट्र की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप को अपनी सारी जमापूंजी दान कर दी थी। भामाशाह की दानवीरता के किस्से आज भी व्यापारी समाज को प्रेरणा देते हैं। व्यापारी समाज सदैव से सेठ, साहू और भामाशाह के नाम व रूप में जाना जाता रहा है। कहा कि कोविड काल के समय व्यापारियों ने अपने सेवाभाव को साकार करके दिखाया है।

शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि व्यापारी दिवस घोषित करने के लिए इससे पहले सैद्धांतिक सहमति बन चुकी थी, लेकिन किसी कारणवश यह हो नहीं पाया। उन्होंने इस मांग को जल्द पूरा करने की मांग की है। इस अवसर पर जिला महामंत्री शाहिद शमसी, नगर अध्यक्ष शोएब मोहम्मद खां, नगर महामंत्री जगन्नाथ चावला, जिला कोषाध्यक्ष हरीश अरोरा, नगर कोषाध्यक्ष प्रदीप खंडेलवाल, जिला युवा महामंत्री शाकेब शमसी, नगर युवा महामंत्री राम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोरा, नगर उपाध्यक्ष बिलाल शमसी, मीडिया प्रभारी हारिस शमसी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button