बदायूं

उझानी : चार दिन से पेयजल का संकट, गुस्साई महिलाओं ने पालिका दफ्तर घेरा

Connect News 24

Ujhani: Drinking water crisis since four days, angry women surrounded the municipality office

उझानी में पेयजल संकट की ​शिकायत करने पहुंचीं गंजशहीदा मोहल्ले की महिलाएं। संवाद

01 घंटे तक महिलाओं ने किया हंगामा, कर्मचारियों से हुई नोकझोंक, ईओ से भी मिलीं महिलाएं, मिला एक दिन में समाधान का आश्वासन

04 दिन पहले पंजाबी कालोनी में फटा था पाइपलाइन

03 मोहल्लों में दैनिक कार्यों के लिए नहीं मिल रहा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। पंजाबी कालोनी में चार दिन पहले पेयजल की पाइप लाइन फटने से कालोनी के अलावा इलाके के गंजशहीदा, अयोध्यागंज और गद्दीटोला में पेयजल संकट पैदा हो गया है। गंजशहीदा मोहल्ले की कई महिलाएं मंगलवार दोपहर पालिका कार्यालय आ धमकीं। उन्होंने नारेबाजी करते हुए पालिका कार्यालय का घेराव कर लिया। गुस्साई महिलाओं को अगले दिन तक पेयजल व्यवस्था दुरस्त करा देने का भरोसा दिलाया गया है।

गंजशहीदा मोहल्ला निवासी अकोला, हाजरा, पिफरदौस, गुलशन और मशकीन बानो ने बताया कि चार दिन से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत अगले दिन ही कर्मचारियों से भी की गई, लेकिन किसी ने गौर नहीं किया। करीब एक घंटे तक पालिका परिसर में डटी रहीं महिलाओं की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हो गई। बाद में वह ईओ अब्दुल सबूर से उनके कार्यालय में मिलीं। ईओ से अगले दिन तक व्यवस्था दुरस्त हो जाने का आश्वासन मिलने पर ही वह घर लौटीं।

इससे पहले पालिका के जलकल प्रभारी नफीस अहमद भी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं को पंजाबी कालोनी में पाइप लाइन फट के बारे में अवगत कराया। जल प्रभारी ने बताया कि चार दिन पहले कालोनी में पेयजल की पाइप लाइन फटने से ही गंजशहीदा मोहल्ले के एक इलाके समेत अयोध्यागंज और गद्दीटोला मोहल्ले में पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन दुरस्त कराने का पूरे दिन काम भी चलता रहा।

काशीराम कालोनी और चौराहे के पास हैंडपंप खराब

– घंटाघर चौराहे पर पंचमुखी हनुमान मंदिर और बहादुरगंज मोहल्ला स्थित काशीराम आवासीय कालोनी में पिछले कई दिनों से इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। कालोनी के वाशिंदों के लिए पानी के लिए दूर हैंडपंपों तक जाना पड़ता है। चौराहे के पास के हैंडपंप खराब होने से श्रद्धालुओं को भी दिक्कत हो रही है।

गंगाघाट के चारों हैंडपंप के हत्थे गायब

– कछला गंगाघाट पर पेयजल के लिए आरती स्थल और चबूतरे के पास चार हैंडपंप लगे हैं। कांवड़ यात्रा से जुड़े शिवभक्तों को इन्हीं हैंडपंप के जरिये पेयजल की सुविधा मिलती रही, लेकिन पिछले दिनों चारों हैंडपंप के हत्थे गायब हो गए। श्रद्धालुओं में बदायूं निवासी राजीव कुमार ने बताया कि पीने के पानी के लिए श्रद्धालुओं को भटकना पड़ा।

उझानी में पेयजल संकट की शिकायत करने पहुंचीं गंजशहीदा मोहल्ले की महिलाएं। संवाद

उझानी में पेयजल संकट की शिकायत करने पहुंचीं गंजशहीदा मोहल्ले की महिलाएं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button