Budaun News: बारिश ने दी गर्मी से राहत, आंधी से आफत

इंजन में पानी भरने से बंद हुए दो पहिये वाहन।
शहर में कई जगह जलभराव, कारचौक थाने समेत बदायूं रोड पर कई पेड़ उखड़े, आवागमन प्रभावित
-शहर में शिव मंदिर, छह सड़का समेत तमाम जगहों पर हुआ जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। कई दिनों से पड़ रही गर्मी के बीच में मंगलवार तड़के आंधी के साथ तेज बारिश हुई। आंधी की वजह से कादरचौक इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। यह पर कई पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर पड़े, जिसकी वजह से कई रास्ते पूरी तरह से ब्लॉक हो गए। इधर, शहर के गांधी ग्राउंड रोड,शिव मंदिर, नेकपुर समेत अन्य कई स्थानों पर जलभराव हो गया जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई।
जून में ही मानसून आ गया था और जुलाई की शुरुआत में वह अपने चरम पर था। जिसकी वजह से जिले में जमकर बारिश हुई थी, लेकिन पिछले एक सप्ताह से गर्मी ने फिर से अपना रुख दिखाना शुरू कर दिया था, जिसकी वजह लोगों का जीना मुहाल हो गया। सोमवार देर रात तक मौसम बिल्कुल साफ था और जमकर गर्मी पड़ रही थी, लेकिन मंगलवार तड़के बादल छा गए और तेज बारिश आ गई। करीब साढ़े पांच बजे तक जमकर बारिश हुई। उसके बाद में रूक-रूककर करीब दोपहर साढ़े 12 बजे तक बारिश होती रही।
शहर के छह सड़का से लेकर गांधी ग्राउंड तक, शिव मंदिर से परशुराम चौक रोड पर, पनबाड़ी में विद्युत उपकेंद्र में, नेकपुर, आवास विकास, अंडर पास आदि में काफी समय तक पानी भरा रहा। ऐसे में लोगों को उधर से निकलने में काफी परेशानी हुई। इधर, आंधी-बारिश का सबसे ज्यादा प्रकोप कादरचौक इलाके में देखा गया। यहां ब्लाॅक गेट और चहारदीवारी पर तीन नीम के पेड़ गिर गए। जिससे कादरचौक से गंजडुंडवारा रोड बंद हो गया। थाने में नीम का पेड गिरने से दो बाइक दब गई। निजामपुर से सिसैया नगला पर भी पेड़ गिरने से कादरचौक-बदायूं रोड बंद हो गया। उझानी रोड पर अनिल दुबे के धर्मकांटा के पास सैकड़ों साल पुराना बरगद का पेड़ जड़ समेत उखड गया।
पालिका की सफाई आई काम
-शहर के जोगीपुरा में लंबे अरसे से जलभराव बड़ी समस्या बनी हुई थी। पिछले दिनों पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने कर्मचारियों के साथ बैठक की और समस्या के समाधान की बात कही। जिसके बाद में पालिका की ओर से सड़क को तोड़कर चोक नाले का साफ किया। जिसकी वजह से जोगीपुरा में जलभराव की समस्या बारिश बंद होेने के बाद ज्यादा तक नहीं रही।
स्कूली छात्र-छात्राएं भीगते हुए पहुंचे घर
बदायूं। सुबह हुई तेज बारिश के दौरान परिजन छात्र-छात्राओें को स्कूल छोड़ आए। उम्मीद थी कि बारिश कुछ समय में रूक जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में दोपहर के समय स्कूल से घर निकले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हुई।
खबर का असर: पालिका ने कराई सफाई, पांच को नोटिस
बदायूं। शहर के मोहल्ला खंडसारी में गंदी फैली होने व दुकानदारों द्वारा खुद ही सफाई करने की खबर को प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए पालिका ने सफाई कराई। साथ ही पांच लोगोें को अतिक्रमण करने पर भी नोटिस भेजा है।
शहर के वार्ड नंबर 16 में मोहल्ला खंडसारी में चौधरी वाली मजिस्द के पास काफी गंदगी थी। इसकी वजह से स्थानीय दुकानदारों के अलावा मस्जिद आने वाले लोगोें को काफी दिद्कत होती थी। इसको लेकर अफसर हुसैन, चुन्ना, लकी कादरी, ख्वाजा मियां, अकरम कादरी आदि ने पालिका में शिकायत की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को उन्होंने खुद ही सफाई करना शुरू कर दिया था। ऐसे में अमर उजाला ने उनकी समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद में मंगलवार को पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर सफाई की। वहीं अतिक्रमण करने वाले अमित रस्तोगी, प्रेम सागर रस्तोगी, मुन्ना लाल गुप्ता, समीर, मंजर को नोटिस जारी किया है।

इंजन में पानी भरने से बंद हुए दो पहिये वाहन।

इंजन में पानी भरने से बंद हुए दो पहिये वाहन।

इंजन में पानी भरने से बंद हुए दो पहिये वाहन।

इंजन में पानी भरने से बंद हुए दो पहिये वाहन।

इंजन में पानी भरने से बंद हुए दो पहिये वाहन।