Eid-Ul-Adha 2023: कल मनाई जाएगी बकरीद, बरेली में नमाज के वक्त का हुआ एलान

दरगाह आला हजरत, बरेली
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईद उल अजहा 29 जून को मनाई जाएगी। बरेली की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों ने नमाज के वक्त का एलान मंगलवार को कर दिया गया है। शहर की बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 9.30 बजे नमाज अदा की जाएगी। आला हजरत दरगाह की रजा मस्जिद में सुबह 10.30 और किला की जामा मस्जिद में 9.00 बजे अदा की जाएगी।
शहर में सबसे पहले दरगाह वली मियां स्थित चांद मस्जिद में 5.45 बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद सिलसिलेवार खन्नू मोहल्ला के मस्जिद अबूबक्र 6.00, दरगाह ताजुशशरिया 6.30, जसोली की पीराशाह मस्जिद 7.00, पुराना शहर की मस्जिद हकीम सुक्खा खा 6.30, खानकाह-ए-वामिकिया 7.45, दरगाह शाह शराफ़त मियां 7.30 बजे नमाज अदा की जाएगी।
इसी तरह मलूकपुर की मुफ्ती आजम मस्जिद 8.30, खानकाह नियाजिया में सुबह 9:00, शाहदाना वली 9.30, कटघर की हरे मीनार मस्जिद 7.30, चक महमूद की नूरे नबी मस्जिद 7.00, चौकी चौराहा की मस्जिद 7.00 नमाज अदा होगी।



