मानसून में सब्जियों पर महंगाई: बरेली में टमाटर 100 रुपये पार, धनिया-मिर्च और अदरक के भाव भी बढ़े

टमाटर हुआ महंगा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानसून की पहली बारिश ने जायका बिगाड़ दिया। हफ्तेभर में ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। बरेली में 20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 100 रुपये पर पहुंच गया है। धनिया, मिर्च, गोभी के दाम भी बढ़े हैं। अदरक की महंगाई से चाय की चुस्की बेस्वाद हो चली है।
डेलापीर मंडी के आढ़ती सईद के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में मानसून पहले ही हावी हो गया था। नतीजा, खेतों में जलभराव होने से सब्जियों की फसल खराब हो गई। बची फसल से ही लागत और मुनाफा निकालने की कवायद में सब्जियों पर महंगाई छा गई। टमाटर, धनिया, मिर्च, अदरक, फूल गोभी की फसल तेजी से खराब होती है। लिहाजा, मंडी में इनकी आवक काफी कम हुई है।
ये भी पढ़ें- मामा बना दरिंदा: आठ साल के भांजे से कुकर्म की कोशिश, नाकाम होने पर मार डाला; नाड़े से घोंटा था गला
मंडी में बढ़े हैं दाम, फुटकर में सस्ता कैसे दें
सब्जी विक्रेता दुर्गेश के मुताबिक मंडी में ही टमाटर, धनिया, मिर्च, अदरक, फूल गोभी के भाव बढ़े हैं। मंडी में टमाटर 45 रुपये में पांच किलो मिलता था। अब वह 400-450 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं। ऐसे में फुटकर में सस्ता कैसे दे दें।



