बदायूं

रोजगार मेला : चार कंपनियों में 37 युवाओं को मिली नौकरी

Connect News 24

37 youth got jobs in four companies

मानसिंह ।

बदायूं। शासन के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 37 युवाओं को नौकरी दी गई। चयनित सभी युवाओं को कंपनियों की ओर से ज्वाइनिंग लेटर प्रदान किया गया।

शासन के निर्देश पर अब तक छह रोजगार मेले लग चुके हैं। इनमें करीब साढ़े चार सौ युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक ऑनलाइन/ऑफलाइन रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस रोजगार मेले में कई कंपनियों ने प्रतिभाग किया गया। पांच कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 94 युवाओं का साक्षात्कार लिया। इनमें चार कंपनियों ने 37 बेरोजगारों का चयन किया। इन सभी को ज्वाइनिंग लेटर प्रदान किया गए। चयनित युवा विवेक कुमार ने कहा कि अभी तक साक्षात्कार देने के लिए कंपनियों में जाना होता था, लेकिन अब कंपनियां खुद चलकर नौकरी देने के लिए आ रही हैं।

फोटो-15

-पिछली बार आया था, तब चयन नहीं हुआ था। अब दोबारा साक्षात्कार देने आया हूंं। कुछ कंपनी बाइक होने की शर्त रख रही हैं। बाइक अभी मेरे पास नहीं है। -विकास यादव, बिसौली

फोटो-14

-अधिकांश कंपनियां फील्ड की जॉब दे रही है। जबकि मुझे ऑफिस जॉब चाहिए। ऐसे में ऑफिस जॉब के मामले में निराशा हाथ लगी है। – मान सिंह, आसफपुर

मानसिंह ।

मानसिंह ।

मानसिंह ।

मानसिंह ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button